भीलवाड़ा , फरवरी 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मिनी ट्रक में तस्करी करके ले जाया जा रहा 42 किलो 160 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया साथ ही एक देसी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस बरामद किय गये।

पुलिस ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों ने सोमवार देर रात जौधड़ास-चौराहा और सरस डेयरी के बीच संदेह के आधार पर एक मिनी ट्रक को रोका। ट्रक से तिरपाल हटाकर तलाशी ली गयी तो उसमें 42 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। चालक महिपाल (23) और राजकुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित