पटना , मई 22 -- राज्य के मध्य विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय दो कार्यशाला संपन्न हो गया। इसमें सभी जिलों के शिक्षा समन्वयक और जिला तकनीकी दल के सदस्यों ने सहभागिता की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 बच्चों में तार्किक चिंतन, वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर देता है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी मध्य विद्यालयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी को लेकर मंत्रा- 4 चेंज के सहयोग से दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 20 एवं 21 मई को किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य जिला नेतृत्वकर्ता को मध्य विद्यालय मिशन एवं परख लक्ष्यों के साथ संरेखित करना था। इसके साथ ही सम्बंधित हितधारकों को जिला स्तर के शैक्षणिक सुधार के लिये कार्य करने में सहयोग एवं विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का प्रभाव सुनिश्चित करने के लिये वार्षिक कार्ययोजना तैयार करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित