मुंबई , जुलाई 29 -- भोजपुरी अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका सृष्टि भारती का नया भोजपुरी लोकगीत 'मच्छरदनिया ए राजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।लोकगीत में सृष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि माही श्रीवास्तव ने अभिनय और नृत्य के जरिए गीत को आकर्षक बनाया है। वीडियो में माही पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं और उनके भाव-भंगिमा तथा नृत्य को दर्शकों की सराहना मिल रही है। गीत में अभिनेता रोहित वर्मा भी दिखाई दे रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत के बोल सोनू सरगम (आरा) ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। छायांकन संतोष यादव और नवीन ने किया है तथा कोरियोग्राफी अनुज मौर्या की है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ठेठ भोजपुरिया अंदाज में तैयार किया गया यह गीत दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सृष्टि भारती की आवाज और माही श्रीवास्तव की प्रस्तुति ने गीत को विशेष बना दिया है।
माही श्रीवास्तव ने कहा कि गीत की अवधारणा और निर्माण बेहद शानदार है। उन्होंने इस गीत को पसंद करने के लिए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित