मुंबई , फ़रवरी 01 -- अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह का भोजपुरी लोकगीत 'सिंगार लागे फीका' रिलीज हो गया है। माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत 'सिंगार लागे फीका' लेकर आई हैं। यह लोकगीत शादीशुदा स्त्री के रूप सौंदर्य और श्रृंगार पर आधारित है। इस गीत को शिवानी सिंह ने गया है।यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'सिंगार लागे फीका' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी हैं। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित