मुंबई , फरवरी 05 -- अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का होली गीत 'होली में बलम बायकॉट करेंगे' रिलीज हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने इस साल का पहला होली गीत 'होली में बलम बायकॉट करेंगे' दर्शकों के बीच लेकर आये हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत 'होली में बलम बायकॉट करेंगे' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव होली खेलती नजर आ रही हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि छोटू बंटी ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित