पंचकूला , अगस्त 05 -- देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ सुरक्षा उपाय अपनाने के मामले में उत्तर भारत में सबसे आगे हैं। इन राज्यों में 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 90 प्रतिशत से अधिक युवतियां और महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ सुरक्षा उपायों का उपयोग करती हैं। यह प्रतिशत राष्ट्रीय औसत 79.2 प्रतिशत से काफी अधिक है।

केन्द्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (2023-24) के अनुसार देश में 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 79.2 प्रतिशत महिलाएं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ सुरक्षा उपायों का उपयोग करती हैं।

एनएफएचएस-5 के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली 96.9 प्रतिशत के साथ उत्तर भारत में सबसे आगे है। इसके बाद हरियाणा और पंजाब में 93.2-93.2 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 91.6 प्रतिशत तथा उत्तराखंड में 91.2 प्रतिशत युवतियां और महिलाएं स्वच्छ सुरक्षा उपायों का उपयोग करती हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में यह आंकड़ा 74.4 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 72.6 प्रतिशत है। चंडीगढ़ सहित अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, लद्दाख, लक्षद्वीप तथा पुडुचेरी के लिए इस संबंध में आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित