बमाको , अक्तूबर 20 -- माली के पूर्वोत्तर मेनाका क्षेत्र में आवासीय शिविरों पर सोमवार तड़के हथियारबंद लोगों के हमले में 40 से अधिक नागरिक की मौत हो गई।

हमलावर मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उन्होंने मेनाका शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर टिनाबो गांव तथा तगादयात क्षेत्र और उसके आसपास मुख्य रूप से दाऊसाहाक समुदाय के लोगों की बस्तियों पर हमला बोल दिया।

दाऊसाहाक समुदाय के कार्यकारी ब्यूरो ने इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन 'दाएश' (आईएसआईएस) का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने इस घटना को 'नरसंहार' करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है और मेनाका में शरण लेने वाले विस्थापित पीड़ितों के लिए आपातकालीन मानवीय सहायता की अपील की है।

सशस्त्र संगठन 'एमएसए' का उदय भी इसी समुदाय से हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित