अलवर , जून 23 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-मालाखेड़ा रेल मार्ग पर मंगलवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांदोली फाटक के समीप हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। मृतका की शिनाख्त राजगढ़ के चितोस गांव निवासी शीला (35) पत्नी भुनेश शर्मा के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पक्ष को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित