अलवर , मई 15 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाना के मालखाने में शुक्रवार को अचानक गोली चलने से मालखाना प्रभारी हेड कांस्टेबल हरपाल सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालखाना में गोली की आवाज सुनकर थाना में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी यादव के पास पहुंचे और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जिस पर पुलिसकर्मी उसे बहरोड के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित