ह्यूस्टन , जून 29 -- पांच बार के चैम्पियन ब्राजील ने गैब्रियल मार्टिनेली के इंजरी समय के पांचवें मिनट में दागे गए निर्णायक गोल की मदद से जापान को सोमवार को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के 'राउंड ऑफ 16' में प्रवेश कर लिया।

जापान ने पहले हाफ में दमदार खेल दिखाया और ब्राजील पर एक गोल की बढ़त बनाये रखी। मैच के 29वें मिनट में काइशू सानो ने बॉक्स के बाहर से शानदार प्रयास पर गोल करके जापान को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में ब्राजील ने बेहतरीन वापसी की और जोरदार हमलों से जापान के डिफेंस को हतप्रभ कर दिया। दूसरे हाफ में वापसी करते हुए ब्राजील के स्टार मिडफील्डर कैसिमिरो ने 56वें मिनट में हैडर से गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।

निर्णायक गोल मैच के अंतिम क्षणों में आया। मैच के अंतिम क्षणों (90 5 मिनट) में गैब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से शानदार जीत दिला दी। मार्टिनेली का शॉट गोलपोस्ट के अंदरूनी हिस्से से टकराकर गोल में चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित