गोरखपुर , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव जाकर गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त रहे मारकंडेय यादव के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ज्ञातव्य है कि मारकंडेय यादव का एक अप्रैल को निधन हो गया था। दो अप्रैल को उनके पैतृक गांव लुहसी पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय यादव के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित