लखनऊ , सितंबर 13 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके अस्वस्थ होने की बातें गलत तरीके से फैलाई जा रही हैं।
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।
बसपा प्रमुख के मुताबिक, शनिवार को आकाश आनंद ने उनके निवास पर फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने पूछा था कि क्या बहन जी अस्वस्थ हैं। मायावती ने बताया कि उन्हें फोन पर स्पष्ट रूप से बताया गया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित