लखनऊ , सितंबर 23 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में संगठनात्मक बदलाव के बीच पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
सूत्रों के मुताबिक, ईशान आनंद को बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) बनाया गया है। बसपा की बैठक में मायावती ने ईशान आनंद को आशीर्वाद दिया। आकाश आनंद के बाद अब ईशान आनंद को संगठन में आगे बढ़ाने के इस कदम को पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
बसपा में यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब पार्टी आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को मजबूत करने की तैयारियों में जुटी है। ईशान आनंद को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दिए जाने की खबर से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित