बांदा , अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में मंगलवार को खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में अपने चाचा की गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोपी तीन पुत्रों सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि फफूंदी गांव निवासी उमाशंकर कुशवाहा (42) और रमेश कुशवाहा चाचा और भतीजे के मध्य देर रात्रि खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते रमेश ने अपने तीन बेटों के सहयोग से एक राय होकर चाचा उमा शंकर को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से आज बेहतर इलाज हेतु उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया।
उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को आरोपी रमेश को घटना में शामिल उसके तीनों पुत्र रामू , सीमू और चुक्कू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिता व पुत्रों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित