रायसेन , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मामूली कहासुनी पर एक युवक ने अपनी भाभी की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी।
आरोपी देवर को सलामतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को सांची सिविल अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी सलामतपुर दिनेश रघुवंशी ने बताया कि ग्राम खोहा में कल घर पर खाना बना रही महिला से उसके देवर रामू मालवीय ने चाय मांगी। इस पर भाभी ने मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। इसी दौरान देवर ने उसे डंडों से मारना शुरु कर दिया और तब तक मारा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
घटना के समय महिला का पति और परिजन खेत पर गए थे। घर पर सिर्फ मृतिका का 8 साल के बेटा और देवर था।
बताया जा रहा है कि देवर ने महिला की उसके बच्चे के सामने ही हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित