मिर्जापुर , अक्टूबर 10 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार को मामूली विवाद बहन और भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार हाजीपुर गांव निवासी रामआसरे यादव पहलवानी का गुर सिखाते थे। उनके चार पुत्र थे। उनका पुत्र शेषनाथ (18) इंटर का छात्र था। साथ ही साथ गांव के बाहर स्थित हनुमान मंदिर अखाडे़े में रियाज़ करता था। बताया गया कि शुक्रवार रात में खाने के दौरान बड़ी बहन अनुष्का (21) जो बीए की छात्रा थी। घी को लेकर आपस में लड रहे थे। परिवार के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया।
शनिवार सुबह शेषनाथ रियाज के लिए हनुमान मंदिर गया वहीं कुआं में लटकी रस्सी के सहारे झूल गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब इसकी सूचना बहन अनुष्का को मिली तो ग्लानि और सदमे में घर के अंदर फांसी लगाकर झूल गयी जिससे उसकी भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।पूरा गांव सकते में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित