चंडीगढ़ , अक्टूबर 23 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को विधानसभामें मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों ने ही यह प्रक्रिया पूरी कराई और अब मुख्यमंत्री स्वयं इस पर सवाल उठा रहे हैं।
श्री ढिल्लों ने कहा कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार के प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से कराई गई। इसमें उपायुक्तों, उपमंडल मजिस्ट्रेटों और बूथ स्तर के अधिकारियों सहित सभी संबंधित कर्मचारी राज्य सरकार के प्रशासनिकढांचे के अधीन थे। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं थी।उन्होंने सवाल किया कि यदि एसआईआर के दौरान अधिकारियों से कोई गलती हुई थी, तो मुख्यमंत्री की पार्टी के नेताओं ने निर्वाचन आयोग के समक्ष जाकर प्रक्रिया को सही क्यों बताया था।
श्री ढिल्लों ने श्री मान को चुनौती दी कि वह राज्य में ऐसे किसी एक मतदाता का नाम बताएं, जिसे गलत तरीके से मतदातासूची से हटाया गया हो। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि एसआईआर में कोई अनियमितता हुई है, तो यह गंभीर मामला है और इसके लिए राज्य सरकार को जवाबदेह होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बयान से सरकार की प्रशासनिक क्षमता पर सवाल खड़े होते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें अपने मंत्रियों तथा अधिकारियों पर भी भरोसा नहीं रहा।
श्री ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने के समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी का नाम गलत तरीके से हटाया गयाहै, तो मुख्यमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
श्री ढिल्लों के मुताबिक, केंद्र सरकार पर आरोप लगाकर राज्य सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान, नशे की समस्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्याओं, गिरोहबंदी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और पंजाब पर बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों को लेकर दबाव में है।
श्री ढिल्लों ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इन मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए एसआईआर को लेकर ऐसे बयान दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित