नयी दिल्ली , अगस्त 27 -- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एनएसजी प्रशिक्षण अकादमी, मानेसर में पहले महिला कमांडो रूपांतरण पाठ्यक्रम (एमसीसीसी) के शुभारंभ की प्रशंसा करते हुए इसे एक और गर्व करने वाली उपलब्धि करार दिया है।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर गुरुवार को एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, नारी शक्ति को क्षमता, नेतृत्व-कौशल और अवसर के ज़रिए सही मायने में सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पाठ्यक्रम के तहत, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की महिला कर्मियों को हथियारों, रणनीतिक दखल, बंधकों को बचाने और आतंकवाद-रोधी अभियानों में विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि भारत की नारी शक्ति बाधाओं को पार कर रही है और आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित