पटना , मार्च 20 -- बिहर के उप मुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए शुक्रवार को कहा कि मानसून पूर्व सभी आवश्यक कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।

श्री सिन्हा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून 2026 को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों, विशेषकर पटना एवं आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिये प्रभावी एवं समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करना था।

मंत्री श्री सिन्हा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मानसून पूर्व सभी आवश्यक कार्य 15 मई तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने, नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने तथा जलजमाव वाले चिन्हित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पडे़, इसके लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।

बैठक में नगर निकायों में चल रहे विकासात्मक एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित