श्रीगंगानगर , अप्रैल 11 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा शहर के नजदीक एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इंद्राजसिंह भाट(47) से निवासी चंदूरवाली के रूप में हुई है। वह तलवाड़ा के नजदीक गणपति ईंट उद्योग पर काम करता था। वह पिछले काफी समय से घरेलू परेशानियों के कारण मानसिक रूप से अवसादग्रस्त था। परिवार वाले उसका इलाज भी करवा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित