नयी दिल्ली , अक्टूबर 28 -- पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरदार हरदेव सिंह उभ्भा ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल से मुलाकात कर पंजाब और मोहाली से जुड़े जनहित के पांच प्रमुख मुद्दे उठाये।

भाजपा नेता आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने मानसा में युवक की कथित नशे की ओवरडोज से मौत की निष्पक्ष जांच, मोहाली के डंपिंग ग्राउंड को आबादी से दूर करने, नहरी पानी की नियमित आपूर्ति, किसानों को उचित मुआवजा और अधूरे पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की।

श्री उभ्भा ने कहा कि मुलाकात के दौरान बमानसा के गांव भम्मे कलां निवासी दलजीत सिंह उर्फ जीता की मौत के मामले में परिवार की ओर से पुलिस कार्रवाई पर लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की गयी। मोहाली के फेज-5 स्थित डंपिंग ग्राउंड में बार-बार आग लगने और वेव एस्टेट के सेक्टर 85, 86 व 88 सहित संभालकी और नानू माजरा में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति न होने का मुद्दा भी उठाया गया। सेक्टर-87 में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की। वहीं, सेक्टर 66/67 को सेक्टर 80/81 से जोड़ने वाले पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की अपील की। उनके अनुसार, यह पुल पिछले छह से सात वर्षों से अधूरा है।

श्री उभ्भा ने संबंधित विभागों और अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित