चंडीगढ़ , अक्टूबर 15 -- पंजाब के मानसा में परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या के बाद अमृतसर में एक व्यापारी पर हमले और उसके साथ मौजूद व्यक्ति को गोली मारे जाने की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राजा वडिंग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी पोस्ट में दावा किया कि अमृतसर में कल रात एक व्यापारी पर उसके घर के बाहर हमला किया गया और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति को गोली मारी गयी। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं। बराड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसके लिए जवाबदेह ठहराने की मांग करते हुए कहा कि राज्य को नारों के बजाय प्रभावी शासन और सुरक्षा की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित