गॉल , अगस्त 19 -- मानव सुथार (छह विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बुधवार को पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भोजनकाल के बाद श्रीलंका की पूरी टीम को दूसरी पारी में 206 रनों पर समेट कर मुकाबला 165 रनों से अपने नाम कर लिया। यह 600वें टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत है।
इससे पहले रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया था।
आज यहां श्रीलंका ने चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान धनंजय डीसिल्वा और सोनल दिनुशा ने संभल कर खेलते हुए स्कोर को 156 रन तक ले गये 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने धनंजय डीसिल्वा का शिकार कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। धनंजय डिसिल्वा ने 151 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (59) रन बनाये। इसके बाद 60वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने नये बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित