भरतपुर , सितम्बर 29 -- राजस्थान में राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जीआर मूलचंदानी ने अधिकारियों को मानव अधिकारों के संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।
न्यायमूर्ति मूलचंदानी ने मंगलवार को भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आयोग में दर्ज विभिन्न विभागों के मामलों के साथ चिकित्सा, पुलिस एवं केंद्रीय कारागृह से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा।
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने आयोग में दर्ज मामलों में की गयी कार्रवाई की जानकारी दी। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने पुलिस थानों में मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत कराया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित