पटना , सितंबर 30 -- बिहार मानवाधिकार आयोग, पटना के अपर सचिव महेश कुमार दास बुधवार को दीर्घ शासकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गये।

इस अवसर पर आयोग परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान श्री दास ने विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से वर्ष 2008 से 2019 तक निस्तारित मामलों की संचिकाओं के डिजिटाइजेशन और लॉ इंटर्नशिप जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनका योगदान सराहनीय रहा।

विदाई समारोह में आयोग की सचिव एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीमा त्रिपाठी, उप सचिव अविनाश कुमार झा, अवर सचिव ज्योतिष कुशवाहा, प्रशाखा पदाधिकारी चंद्रशेखर चौरसिया सहित आयोग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित