उदयपुर , जुलाई 10 -- राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जी.आर. मूलचंदानी 14 जुलाई से दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि न्यायमूर्ति मूलचंदानी अपराह्न साढ़े तीन बजे सड़क मार्ग द्वारा भीलवाड़ा से उदयपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम यहाँ सर्किट हाउस में करेंगे।

अगले दिन 15 जुलाई को वह सेंट्रल जेल एवं बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण करेंगे। सांय सात बजे वह जिले के रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

न्यायमूर्ति मूलचंदानी अगले दिन 16 जुलाई को सुबह भीलवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित