मानसा , फरवरी 21 -- पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को माता सुंदरी विश्वविद्यालय गर्ल्स कॉलेज में एक नए गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला रखी।

इस मौके पर श्री चीमा ने कहा कि लगभग 10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बन रहे इस बालिका छात्रावास का निर्माण अगले छह महीनों में पूरा हो जाएगा। यह सुविधा दूर-दराज के क्षेत्रों से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने वाली छात्राओं को बड़ी राहत प्रदान करेगी। उन्होंने कॉलेज में 13 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय भी स्थापित किये जाने की घोषणा की। यह डिजिटल पुस्तकालय छात्राओं को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा।"राज्य के व्यापक विकास एजेंडे पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सभी क्षेत्रों में व्यापक विकास देख रहा है।" उन्होने कहा कि इस छात्रावास में 122 छात्राओं के रहने की क्षमता वाले कमरे होंगे, जिससे छात्राओं के लिए एक सुरक्षित और सहायक वातावरण सुनिश्चित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित