भीलवाड़ा , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र में स्थित बंक्यारानी माता के दरबार में नवरात्रि के अष्टमी और नवमी के दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
बंक्यारानी के दरबार में दूर-दूर से पदयात्रा और विभिन्न मनोकामनाओं के साथ भक्त उमड़ पड़े। कई भक्त लोटन लगाते हुए वहां पहुंचे। मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी कतारें और अपनी बारी का इंतजार करते भक्त माता का जयकारा लगा रहे थे। माता की एक झलक पाने के लिए घंटों लाइन में लगकर भक्त दर्शनों के लिए बेताब नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित