प्रयागराज , जनवरी 30 -- मेला प्रशासन ने माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के स्नान को देखते हुए प्रशासन ने मेला क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कियास्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद और भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।शहर के 12 प्रमुख पॉइंट्स चिह्नित और मेला क्षेत्र की भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने शहर के बाहर 12 महत्वपूर्ण स्थानों पर नो एंट्री पॉइंट स्थापित किए हैं। इन स्थानों पर भारी वाहनों (ट्रक, टैंकर आदि) को रोककर वैकल्पिक रूट्स पर डायवर्ट किया जाएगा। मंदा मोड़ सोरांव बाई पास नवाबगंज बाई पास सहसों चौराहा हबूसा मोड़ गौहनिया घूरपुर इनके अलावा अन्य संवेदनशील चौराहों पर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित