भोपाल , मार्च 22 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने दिल्ली में यूएनआई के खिलाफ सरकार की ओर से की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने का प्रयास बताया है।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि यह तानाशाही का चरम है और सरकार हर उस संस्था को दबाने की कोशिश कर रही है, जो उसके इशारों पर काम नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम मीडिया पर नियंत्रण स्थापित करने की साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का लोकतंत्र के चौथे खम्बे को कमजोर कर आपने नियंत्रण में करने की साजिश का हिस्सा है। माकपा के राज्य सचिव ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए सभी जनतांत्रिक और तानाशाही विरोधी ताकतों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित