कोल्लम , जनवरी 15 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केरल के कोल्लम में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के एक छात्रावास के कमरे में मृत पायी गयी दो एथलीटों के मामले में जांच की मांग की है।
मृतकों की पहचान कोझिकोड की प्लस टू की छात्रा सैंड्रा और तिरुवनंतपुरम की कक्षा दस की छात्रा वैष्णवी के तौर पर हुई है। माकपा के कोल्लम ज़िला कार्यवाहक सचिव एस. जयमोहन ने कहा कि युवा एथलीटों की मौत के सही हालात और कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच ज़रूरी है।
श्री जयमोहन ने बताया कि शुरुआती जांच से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों छात्रों ने घटना से ठीक एक दिन पहले कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस पहलू को देखते हुए उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति , प्रशिक्षण का माहौल और छात्रावास में दी जाने वाली सुविधाओं और निरीक्षण सहित सभी कारकों की जांच करना ज़रूरी हो गया है।
माकपा सचिव ने घटना वाली जगह का दौरा करने के बाद ने मौत की वजह साफ तौर पर पता लगाने के लिए पूरी जांच की मांग दोहराई। उन्होंने दिया कि जांच में कोई भी पहलू छूटना नहीं चाहिए ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस घटना को पूरी गंभीरता से लेने और राष्ट्रीय खेल निकायों द्वारा चलाए जा रहे छात्रावास में रहने वाले युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा मज़बूत करने के लिए निगरानी और समर्थन प्रणाली बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित