भोपाल , मई 30 -- मध्य प्रदेश में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और इन नीतियों से जनता के विभिन्न तबकों पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के विरोध में एक जून से प्रदेशव्यापी विरोध अभियान चलाएगी।
राज्य में एक जून से शुरू होने वाला यह अभियान दस जून तक चलेगा। इस अभियान के दौरान माकपा के कार्यकर्ता शहरी क्षेत्रों में पदयात्रा और ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरसाइकिल जत्थों के माध्यम से अभियान चलाएंगे | यह निर्णय पिछले दिनों पार्टी राज्य समिति की दो दिवसीय बैठक में लिया गया है ।
माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि अभियान में श्रम कानूनों को बहाल करने और 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन देने , मनरेगा को बहाल कर दो सौ दिन काम और 600 रुपये मजदूरी देने की मांगों के अलावा ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विस्थापन रोकने की मांग के साथ ही हर क्षेत्र की स्थानीय मांगों को भी उठाया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित