जयपुर , फरवरी 27 -- राजस्थान में सिरोही जिले में स्थित माउंटआबू, भीलवाड़ा जिले का जहाजपुर तथा डीग जिले के कामां का नाम बदलने की घोषणा की गई हैं और अब माउंटआबू 'आबू राज', जहाजपुर 'यज्ञपुर' और कामां 'काम वन' के नाम से जाने जायेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में शुक्रवार को वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब में यह घोषणा की। श्री शर्मा ने कहा, "हम विकास के साथ सा अपनी विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। मैं जनभावनाओं के मद्देनजर माउंट आबू का नाम 'आबू राज', भीलवाड़ा जिले का जहाजपुर का नाम 'यज्ञपुर' तथा डीग जिले के कामां का नाम 'काम वन' करने की घोषणा करता हूं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित