महोबा , जून 04 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के अजनर क्षेत्र मे मां से मारपीट कर रहे युवक के सिर पर उसके पिता ने लाठी मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया कि आनंद पुरा बडेरा निवासी भागवत (35) शराब का आदी था और आयेदिन शराब के नशे में मां से झगड़ता था। इसी क्रम में वह गुरुवार को भी शराब के नशे में मां से गाली गलौच कर रहा था जिसका विरोध पिता नन्हे भाई (76) ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित