गोरखपुर , जून 09 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगलथूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज के खर्च और संपत्ति को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बड़की रेतवाहिया गांव निवासी कोमल के दो बेटों शुभम और दुर्विजय के बीच मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज में खर्च किए जाने वाले रुपये को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर बड़े भाई दुर्विजय ने छोटे भाई शुभम पर गोली चला दी। गोली सीने में लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित