पौड़ी , मई 27 -- उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए फायर सर्विस लगातार सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। वन संपदा, वन्यजीवों तथा आसपास के आबादी क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर सर्विस एवं वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना मिली कि मांडा खाल क्षेत्र तथा देवप्रयाग रोड स्थित खांडूसैंण के जंगलों में भीषण आग भड़क गई है, जो तेजी से आसपास के वन क्षेत्रों में फैल रही थी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम आवश्यक अग्निशमन उपकरणों एवं मोटर फायर इंजन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित