नयी दिल्ली , अप्रैल 13 -- केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया। आज यहां खिलाड़ियों को बधाई देते हुए डॉ. मांडविया ने भारतीय दल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, बल्कि दूसरे स्थान पर रहे देश की तुलना में दोगुने पदक भी जीते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित