हांगकांग , मई 29 -- केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पूजा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय एथलीट पूजा ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की ऊंची कूद स्पर्धा में रिकॉर्ड छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा की रहने वाली पूजा ने 1.89 मीटर की शानदार छलांग के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ा। पूजा भारतीय खेल प्राधिकारण की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) से सहायता प्राप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित