मोहाली , अगस्त 23 -- पंजाब स्टेट वेटरिनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन, जिला मानसा के प्रधान गुरजीत बासी ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर एसोसिएशन की ओर से रविवार को फेस-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान को लेकर सरकार और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा।

गुरजीत बासी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर चर्चा के लिए कोई अधिकारी या सरकार का प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा तो एसोसिएशन मोहाली रोड जाम कर रोष प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित