महोबा , अगस्त 19 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र मे बुधवार को सैकड़ों की संख्या मे जेन अल्फ़ा ने सड़क की समस्या को लेकर झांसी मिर्ज़ापुर राष्ट्रीय राजमार्ग मे जाम लगा जमकर बवाल काटा। भारी बारिश के बीच अपनी मांगो को लेकर बच्चे रोड मे नारेबाजी करते हुए करीब तीन घंटे तक डटे रहे. जाम के कारण यातायात बाधित होने से बड़ी संख्या मे वाहन फंसे रहे। पुलिस उप अधीक्षक रविकांत गौड़ ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों मे सडके खराब हो जाने से आवागमन मे हो रही परेशानी पर रेपुरा कला, मझलवारा आदि गाँवों के सैंकड़ो की संख्या मे प्राइमरी और जूनियर कक्षाओं की छात्र छात्राओ ने स्कूलों का बहिस्कार कर दिया और सड़क पर उतर आये। बच्चो की यह भीड़ थोड़ी ही देर मे राठ रोड स्थित नई गल्ला मंडी के पास सड़क पर पहुंच गई और उन्होंने जाम लगा दिया तथा उन्होंने अपनी समस्या का समाधान किये जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की.सड़क जाम होने के कारण मार्ग मे वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी. दोनों और बड़ी संख्या मे वाहन फंस जाने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होने बताया कि मूसलाधार बारिश के बावजूद बच्चे राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक हंगामा करते रहे. खबर मिलने पर मुख्यालय से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने मोके पर पहुंच आंदोलन कारी बच्चो से बात चीत करके उन्हें समझाने और सड़क को खाली कराने का प्रयास किया। अधिकारियो द्वारा उनके गाँव की सड़क को शीघ्र बनवाये जाने का आश्वासन देने पर बच्चो को शांत किया जा सका और उन्हें घरो को रवाना किया गया. तब स्थिति सामान्य हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित