महोबा , अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में मंगलवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि क्षेत्र के घटेरा गांव के मौजा दुलारा हार में संविदा लाइनमैन विजय सिंह विद्युत संबंधी कार्य के दौरान 11 हजार केवीए क़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन ने कुछ पल तड़पने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद बिजली विभाग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये जा रहे हैं। विद्युत लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कार्य दौरान बिजली आपूर्ति बंद कराने, शटडाउन की पुष्टि करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने क़ी आवशयकता महसूस क़ी जा रही है।
पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस एवं विद्युत विभाग की ओर से की गई कार्रवाई तथा हादसे के विस्तृत कारणों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संविदा लाइनमैन की मौत ने एक बार फिर बिजली विभाग में फील्ड पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित