महोबा , फ़रवरी 23 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे फांसी से झूलता हुआ बरामद किया गया। पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया कि देवगन पुरा मे मूलचंद्र राजपूत का पुत्र अश्वनी (30) का शव उसके कमरे मे छत के कुंडे से लटका हुआ पाया गया। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि देर रात उसका किसी बात पर परिजनों से विवाद हुआ था. जिसके चलते उसने फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
पिता मूलचंद्र के मुताबिक अश्वनी शराब का लती था। नशे मे धुत होकर घर लौटने पर वह रोज झगड़ा करता था। मूलचंद्र ने नशे मे अश्वनी द्वारा ख़ुदकुशी कर लिए जाने की बात पुलिस से कही है। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित