महोबा , अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के महोबा जिले मे मंगलवार रात हुयी मूसलाधार बारिश मे श्रीनगर क्षेत्र मे एक मकान के भरभरा कर गिर जाने से मलबे मे दबकर बुजुर्ग दम्पति की मौत हो गयी जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस उप अधीक्षक दीपक दुबे ने बताया कि सिजहरी गाँव मे मध्य रात्रि के समय हुए इस हादसे मे चतुर्भुज कुशवाहा (72) के पक्के मकान का एक हिस्सा गिर गया. जिससे वह ओर उसकी पत्नी बुधिया (70) मलबे मे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गयी. लेकिन भारी बारिश होने ओर सड़क मे जगह जगह जलभराव होने के कारण उसे पहुंचने मे देर हुयी।

उन्होने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दम्पति को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इस घटना मे मकान के दूसरे हिस्से मे सो रहे चतुर्भुज का पुत्र ओर पुत्रवधु बच गए. हालांकि दादा के पास सो रही उनकी पोती प्रिया (6) घायल हुयी है. जिसका जिला अस्पताल मे उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित