महोबा , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र मे एक बुजुर्ग क़ी हत्या का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने मृतक का शव उसके घर मे फांसी के फंन्दे पर झूलता हुआ बरामद किया। पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि कनकुआं गांव निवासी असगर अली (68) क़ी मौत का मामला संदिग्ध है। मृतक के बेटे जाहीर क़ी सूचना पर पुलिस ने उसका शव मकान के कमरे से बरामद किया गया। मृतक के बड़े बेटे रमजान और पोते गुलफाम ने असगर अली क़ी हत्या का आरोप छोटे भाई साकिर व उसकी पत्नी सकीना पर लगाया है।
आरोप है कि असगर ने अपनी छह बीघा खेती क़ी जमीन दो माह पहले बड़े बेटे के लडके गुलफाम के नाम कर दी थी. जिस पर साकिर और उसकी पत्नी को एतराज था. वह उसे अपने नाम कराना चाहते थे।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को साकिर अपने पिता असगर को लेकर कुलपहाड़ तहसील गया था.लेकिन किन्ही कारण वश रजिस्ट्री नहीं हो सकी। आरोप है कि खाली हाथ वापस लौटने पर साकिर और उसकी पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने पूरे रास्ते असगर के साथ जमकर मारपीट क़ी थी।
रमजान और गुलफाम का आरोप है कि साकिर ने रात मे असगर अली क़ी हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फांसी से लटका दिया। उन्होंने बताया क़ी रमजान क़ी शिकायत पर पुलिस ने मामले मे साकिर और उसकी पत्नी सकीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू क़ी है। पुलिस ने असगर अली क़ी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित