महोबा , दिसंबर 27 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग का शव खेत में बने मकान में पाया गया है। आशंका है कि शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने यहां बताया कि गुढ़ा गाव में लाल दिमान राजपूत का रक्तरंजित शव उसके खेत में बने मकान में पड़ा पाया गया। माना जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से हमला बोल कर उसकी हत्या की गयी थी। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुयी ज़ब वे सुबह वृद्ध के लिए खाना लेकर पहुंचे।

वंदना ने बताया कि लाल दिमान के दो पुत्र हरनारायन ओर भागबली गाँव में स्थित मकानो में रहते है. जबकि वह उनसे अलग खेत में बने हुये कच्चे घर में अकेला रहता था.लाल दिमान ने कोई पांच साल पहले अपनी 19 बीघा कृषि भूमि बेंच कर उससे मिली रकम दोनों बेटों में बाँट दी थी. उसने दोनों पुत्रो को दस - दस बीघा जमीन भी दी थी. इसके अलावा वह अभी भी 40 बीघा भूमि का स्वामी था. लाल दिमान के भोजन की ब्यवस्था उसके बेटे एक - एक माह के बंटवारे से करते थे।

ग्रामीणों का कहना है कि छोटा भागबली अपने बड़े भाई पर पिता की भूमि को चुपचाप लिखवा लेने की आशंका में अक्सर शराब पीकर लाल दिमान से झगड़ता था। अपर एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए है।

अपर एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है.पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है ओर प्रकरण का शीघ्र खुलासा कर हत्याभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने के निर्देश दिए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित