महोबा , दिसंबर 02 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में मंगलवार को दो बाईकों की आमने सामने हुयी टक्कर में दो युवको की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस उप अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नहदौरा गांव के पास दोनों बाइके विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में आ रही थी कि तभी एक अन्य वाहन को ओवर टेक करते समय उनमे जोरदार टक्कर हुयी। भीषण टक्कर में दोनों बाइको के चालक हरेंद्र (17) और सुभाष (30) की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में एक मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले का निवासी है तो दूसरा झांसी जिले का निवासी है। हादसे में घायल अनिल (22),आशिक (18) व धीरेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित