महोबा , सितंबर 02 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में बुधवार को एक प्राइवेट शिक्षक का रक्तरंजित शव खेत मे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि महेबा गांव निवासी ब्रज भूषण पांचाल (62) का शव उनके खेत मे पड़ा हुआ पाया गया। वह मंगलवार सुबह से लापता थे। आज सुबह अपने खेत की ओर जा रहे किसानों ने रास्ते मे एक शव पड़ा हुआ देख पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान ब्रज भूषण पांचाल के रूप मे की गयी।
उन्होने बताया कि जैतपुर (बेलताल) कस्बे के सिद्ध गोपाल इंटर कॉलेज मे शिक्षक ब्रज भूषण की मौत कैसे हुयी। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। परिजनो द्वारा उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित