महोबा , अक्टूबर 02 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 37 कुंतल अवैध आतिशबाजी बरामद की ली। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि उमरई मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश क़ी ओर जा रहे दो ट्रैक्टरों ओर एक डी सी एम ट्रक क़ी छानबीन मे आतिशबाजी का जखीरा पकड़ा गया। इसे सीमावर्ती छतरपुर जिले मे खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। वाहनो के चालक पुलिस क़ी जांच पड़ताल मे आतिशबाजी वैधता संबंधी किसी प्रकार के कागज़ प्रस्तुत नहीं कर सके. परिणाम स्वरुप पुलिस ने सारा माल जब्त करते हुए वाहनो को सीज कर दिया ओर पकड़े गए चारो तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उन्होने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद क़ी गयी उक्त आतिशबाजी मे प्लास्टिक क़ी बोरियो के 189 कार्टून माचिस पटाखा ओर 50 कार्टून सुतली बम शामिल है जिनका कुल वजन 3694.88 किलो ग्राम आँका गया है। पुलिस ने आतिशबाजी के साथ पकड़े गए तस्कर जलालुद्दीन ओर उसके तीन साथियों के खिलाफ पुलिस ने बी एन एस क़ी धाराओ 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम 1884 ओर 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1905 के तहत अभियोग पंजीकृत करके उन्हें जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित