महोबा , मई 27 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के महोबकंठ क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक किसान की लाठी डंडो से पीट कर हत्या कर दी। पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बुधवार को बताया कि पिपरी गांव निवासी हर चरण राजपूत (54) का शव आज सुबह खेत मे पड़ा मिला। मृतक के हाथ पैर एवं सिर मे चोट के निशान पाए गए है।
उन्होने बताया कि मृतक पिपरी के ग्राम प्रधान स्वतन्त्र राजपूत के चाचा थे। वह खेत मे ही स्थित अपने मकान मे अकेले निवास करते थे। ग्रामीणों के अनुसार वह खाने पीने के शौकीन थे. जिससे चलते अक्सर उनके घर मे महफ़िल जमती थी. उनकी मौत की खबर तब मिली ज़ब सुबह परिजन उन्हें खाना पहुंचाने के लिए खेत पर पहुंचे।
पुलिस हत्यारों की पहचान और हत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित