महोबा , दिसंबर 08 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को एक अधेड़ की लाठी डंडो से पीट कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया की अटघार गांव में लगभग एक माह पहले एक युवती के अपने प्रेमी संग भाग जाने की घटना के बाद अलग - अलग ठाकुर ओर कुशवाहा बिरादरी के पक्षो में रंजिश पनप गयी थी। युवती का इस पक्ष मामले को लेकर युवक पक्ष को सबक सिखाने पर आमादा था। कहा जा रहा है कि आरोपी युवक का पिता नन्द किशोर कुशवाहा (59) और उसका दूसरा बेटा शिवम शाम के समय गाँव में किसी काम से जा रहे थे, तभी एक स्थान पर पहले से मौजूद दूसरे पक्ष से आधा दर्जन लोगो ने लाठी डंडो से उन पर हमला बोल दिया।

उन्होने बताया कि अचानक हुये हमले में शिवम तो किसी प्रकार भाग कर बच निकला मगर हमलावरो ने नन्द किशोर को घेर लिया ओर उस पर जमकर लाठीयां बरसाईं, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस बीच अन्य ग्रामीणों के पहुंचने हमलावर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान नन्द किशोर की मौत हो गयी।

मृतक के पुत्र शिवम की तहरीर पर हमलावरों लोकनाथ,विचित्र सिंह आदि को नामजद करते हुये पुलिस कार्यवाही कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित